फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। सेना भर्ती में शामिल होने के लिए पहुंचे अभ्यर्थियों के फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे में लैपटॉप, प्रिंटर, फर्जी अंक तालिका, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण-नत्र, वोटर आई कार्ड बरामद किए हैं।
सहारनपुर के रिमाउंट डिपो के मैदान में छह अक्तूबर से सेना भर्ती चल रही है। इसमें अमरोहा, हापुड़, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर और के अभ्यर्थी शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इनमें से कुछ अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों पर सेना के अधिकारियों को संदेह हुआ। पूछताछ की गई तो आर्मी इंटेलीजेंस को किसी गिरोह द्वारा फर्जी प्रमाण-पत्र बनाए जाने के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि आर्मी इंटेलीजेंस की सूचना पर अभिसूचना विंग और जनकपुरी पुलिस की टीम ने शनिवार शाम को पहलवान पीर के पास से चार लोगों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, दो फर्जी अंक तालिका, दो आधार कार्ड, एक मोहर, पैड, प्रवेश-पत्र, एक मूल निवास प्रमाण-पत्र, एक वोटर आईडी की छाया प्रति बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुरजीत उर्फ बॉबी निवासी काहरी कादिरपुर, थाना पिसावा, अलीगढ़, राहुल निवासी ग्राम जवां जहांगीरपुर बुलदंशहर, रजत निवासी मुरादखेड़ी नकुड़ सहारनपुर तथा रामनिवास निवासी ग्राम हबीबपुर थाना महावन, मथुरा बताया। एक आरोपी आकाश निवासी जवां थाना जहांगीरपुर, बुलंदशहर फरार हो गया।
आरोपियों ने बताया कि वे लोग फर्जी दस्तावेज तैयार करते हैं और भर्ती केंद्रों के आसपास बैठकर फर्जी दस्तावेज तैयार करके भर्ती में शामिल होने के लिए आए अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराते हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले युवकों के पास कोई न कोई कागज कम रह जाता है। इसे वे तुरंत स्कैनर एवं लैपटॉप से मौके पर ही तैयार कर देते हैं। कई युवकों को मूल निवास प्रमाण-पत्र, आय-प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका उपलब्ध कराईं। कई कागज के प्रारूप एक पेन ड्राइव में है। उसे आकाश अपने साथ लेकर फरार हो गया है।
---
- इस भर्ती में भी 15 युवकों के बनाए प्रमाण पत्र
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आए 12 से 15 युवकों के मूल निवास, अंक तालिका एवं वोटर आईडी समेत कई प्रमाण-पत्र बनाकर दिए हैं।
--
- दो से पांच हजार रुपये तक वसूलते थे
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी युवकों से प्रमाण-पत्र की जरूरत के अनुसार दो से पांच हजार रुपये तक वसूल करते थे। मूल निवास प्रमाण पत्र के पांच हजार रुपये तक तुरंत बनाने के लिए। आधार कार्ड के तीन हजार रुपये, वोटर आईडी कार्ड के दो हजार रुपये, अंक तालिका के तीन से पांच हजार रुपये तक ले लिए थे।
विज्ञापन

--
-- फर्जी प्रमाण-पत्र से पास होने वालों की जांच होगी
एसपी सिटी ने बताया कि शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद ही नियुक्ति की जाती है। लेकिन कितनों ने फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर धोखा देने का प्रयास किया है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें