फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेलियन कालेज के सहभागियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। गांव रसूलपुर कलां स्थित स्टेलियन कालेज की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने और ट्रस्ट का पैसा हड़पने के मामले में एक पार्टनर ने थाना फतेहपुर में ट्रस्ट के छह सहभागियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कप्तान के आदेश पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर के ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी विजय कुमार पुत्र पंजाब मल ने फतेहपुर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह शाकंभरी देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में बतौर पार्टनर है। ट्रस्ट द्वारा देहरादून हाईवे पर स्थित थाना फतेहपुर क्षेत्र के रसूलपुर कलां गांव में स्टेलियन कालेज संचालित किया जा रहा है। ट्रस्ट के पार्टनर द्वारिका सेक्टर 7 साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी राजीव खुराना पुत्र चमनलाल निवासी, लखमेंद्र खुराना पुत्र चमनलाल निवासी आर्यपुरी मुजफ्फरनगर, रंजना खुराना पत्नी लखमेंद्र खुराना एवं अर्पित खुराना पुत्र लखमेंद्र खुराना निवासीगण अंधेरी वेस्ट मुंबई, यशपाल पुत्र मोल्हड़ सिंह निवासी बसंत विहार मुजफ्फरनगर एवं खैरातीलाल अरोड़ा तथा अन्य सात आठ अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी दस्तावेज व प्रस्ताव तैयार करके ट्रस्ट का पैसा हड़पने के साथ ही स्टेलियन कालेज की भूमि को खुर्दबुर्द कर लिया है। जब उन्हें इसका पता चला और उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 504 व 506 के तहत उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें