गंगोह (सहारनपुर)। डकैती की योजना बना रहे छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचे और चाकू बरामद किए गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का चालान कर दिया है।
कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को मुुखबिर की सूचना पर सलारपुरा मार्ग स्थित बिजलीघर के पास से बदमाशों को पकड़ा गया। बदमाश नगर के एक व्यापारी के यहां डकैती डालने की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने अपने नाम मोहल्ला इलाही बख्श निवासी शहवाज उर्फ कछुआ, खालिद उर्फ वजीरे आजम, नाजिर हसन, गांव हमजागढ़ निवासी मोजिम उर्फ दानिश, कौसर और आलमपुर निवासी सलमान उर्फ किंग खान बताए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया।