फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन परिवहन के विवाद में हुई मारपीट में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन परिवहन के विवाद में हुई मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनिज के परिवहन को लेकर माइनिंग कंपनी के रॉयल्टी कर्मचारियों एवं अवैध खनिज के परिवहन से जुड़े लोगों में मारपीट के मामले में 15-20 रॉयल्टी कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर पर यह कार्रवाई कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

बता दें कि अवैध खनन एवं अवैध खनिज के परिवहन को लेकर आए दिन क्षेत्र में मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। अवैध खनिज के परिवहन से जुड़े लोग पुलिस के संपर्क में रहते हैं और रायल्टी नहीं कटवाते जबकि माइनिंग कंपनी के रॉयल्टी कर्मचारी खनन का ठेका होने की बात कहकर खनिज से भरे वाहनों को रोकते हैं जबकि दोनों ही स्थिति गलत है। इसी बात को लेकर आए दिन टकराव होता है। शनिवार को बेहट में शाकंभरी तिराहे पर अवैध खनिज के परिवहन को लेकर माइनिंग कंपनी के रॉयल्टी कर्मचारियों एवं अवैध खनिज के परिवहन से जुड़े लोगों के बीच रॉयल्टी को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में ट्रक मालिक वाजिद निवासी गांव जानीपुर थाना मिर्जापुर के दो साथी आसिफ और मेहरबान निवासी गांव पाजराना घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने माइनिंग कंपनी के 10-12 रॉयल्टी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में ट्रक मालिक वाजिद की तरफ से रॉयल्टी कर्मचारी हरविंदर सिंह एवं 15-20 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें