फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, 26 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 26 पेटी देशी शराब बरामद की। आरोपी हरियाणा से शराब लाकर यूपी में बेचने का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों का शराब तस्करी के आरोप में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर चौकी पर पुलिस हरियाणा से आ रहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान वाहनों की लाइन में लगी एक लग्जरी कार को देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने कार की तलाशी ली। इसी दौरान कार से तीन आरोपी उतरकर भागने लगे। पुलिस ने तीनों का पीछा कर दबोच लिया। कार की तलाशी के दौरान कार की डिग्गी में प्लास्टिक के थैले में बंधी हुई देशी शराब की बोतलें बरामद हुईं। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि कार से देशी शराब की 26 पेटी बरामद हुईं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजेश, विजय तथा गौतम निवासी कलायत, जिला कैथल, हरियाणा शामिल हैं। पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया, जबकि कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें