फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने पकड़ा पिस्टल मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दस दिन पूर्व हमसफर ट्रेन की सीट पर मिले लाइसेंसी पिस्टल के मालिक को आरपीएफ ने पकड़ लिया। आरोपी पिस्टल मालिक को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

गत तीन मार्च को गाड़ी संख्या 22317 हमसफर एक्सप्रेस में सीट पर लाईसेंसी पिस्टल मिला था। ट्रेन में पिस्टल मिलने से हड़कंप मच गया था। आरपीएफ ने पिस्टल को कब्जे में लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा किया था। आरपीएफ थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि पिस्टल का मालिक एहतेशाम खान को पकड़ लिया है। जो महेंद्र जिला गाजीपुर का रहने वाला है। इसके विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 164 के तहत मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रेन में बिना अनुमति के हथियार लेकर जाना अवैध है। बिना अनुमति के हथियार लेकर जाने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें