फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक के साथ गईं दो युवतियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली के एक गांव की दो बहने एक युवक के साथ चली गईं। पुलिस ने आठ दिन बाद दोनों युवतियों को सहारनपुर के रेलवे स्टेशन से बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते लोगों ने जमकर हंगामा किया। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक उसकी दो बेटियों को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां 28 अगस्त को आरोपी युवक कुलदीप अपने साथ लेकर गया था। तब से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। परिजन और पुलिस तीनों की तभी से तलाश कर रहे थे। मंगलवार की शाम को पुलिस ने दोनों युवतियों को सहारनपुर के रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी युवक कुलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर मंगलवार की रात से ही कोतवाली में हंगामा हो रहा है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों युवतियां युवक के साथ ही रहने की जिद कर रही हैं। फिलहाल दोनों युवतियों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि बड़ी बहन एक अन्य युवक के साथ जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन तय स्थान पर युवक के नहीं मिलने के कारण वे लौट आए, बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवतियों के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें