फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटी गई बोलेरो बरामद, दो बदमाश भी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। दो माह पूर्व ड्राइवर को नशीली गोली खिलाकर लूटी गई बोलेरो पिकअप को मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। इसमें सवार दो बदमाश भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में कई और घटनाओं में शामिल होना कबूला है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि विगत दो माह पूर्व बादशाहीबाग से ऊपर शिवालिक पहाड़ियों में हाइवे पर दो बदमाशों ने ड्राइवर को चाय में नशीली गोलियां पिलाकर बोलेरो पिकअप लूट ली थी। कोतवाली प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक मोहित तोमर टीम के साथ सोमवार की शाम असगरपुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे, चेकिंग के दौरान विकासनगर की तरफ से आ रही एक बोलेरो पिकअप के ड्राइवर को पुलिस ने जैसे ही रुकने का इशारा किया, तो ड्राईवर ने पुलिस को देखकर ही गाड़ी को वापस विकासनगर की तरफ घुमा ली। शक होने पर उपनिरीक्षक मोहित तोमर ने उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर पकड़ लिया। पुलिस ने पिकअप में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना नाम काशिफ और गुलफाम बताया। पुलिस को पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि यह पिकअप उन्होंने दो माह पूर्व इसी क्षेत्र में लूटी थी। उन्होंने पुलिस के सामने खुलासा किया कि इनके द्वारा एक मारुति 800 एवं आल्टो कार भी बासठ फुटा रोड, मंडी सहारनपुर से भी चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा भी इन पर पहले से ही मिर्जापुर थाने में मुठभेड़ और चोरी के तीन मामले दर्ज है। इसके अलावा और थानों में भी इनके खिलाफ लूट और चोरी की रिपोर्ट दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया, कि दोनों बदमाशों कासिफ पुत्र खलील निवासी बेहट रोड डिफेंस कालोनी सहारनपुर एवं गुलफाम उर्फ हड्डी पुत्र रमजान अंसारी निवासी गली नंबर एक बेहट रोड सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें