फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की वारदात का खुलासा, दो चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। एक माह पूर्व दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोमवार की सुबह दो चोर को माल बेचने जाते समय भगवानपुर रोड से गिरफ्तार कर पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो युवकों को सोमवार की सुबह भगवानपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम विक्रम पुत्र अमर सिंह निवासी मुहल्ला तकिया आलमपुर जनकपुरी सहारनपुर और समीर पुत्र सलीम निवासी बेहट रोड थाना कोतवाली देहात सहारनपुर बताया। दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व गागलहेड़ी में दो दुकानों में हुई चोरी की वारदात को उन्होंने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के पास से दुकान से चुराया गया गैस सिलेंडर, 1300 रुपये की नकदी और नशे की सामग्री मिलने का दावा किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ अन्य थानों में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें