फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने मंगेतर पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। इसी महीने शादी तय थी, लेकिन शादी होने से चंद दिन पूर्व ही न सिर्फ शादी टूट गई, बल्कि दूल्हे को ससुराल जाने से पहले ही जेल की सलाखों के पीछे जाने की नौबत आ गई। युवती ने मंगेतर पर अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शादी तोड़ दी।
विज्ञापन

मामला मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती की सगाई लगभग चार माह पूर्व थाना जनकपुरी क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ सगाई हो गई थी। सगाई के बाद दोनों का फोन पर बातें करने एवं मिलने-जुलने का सिलसिला चल निकला। बताया जा रहा है कि 27 नवंबर को युवती को उसका मंगेतर ले गया। युवती दो दिन तक घर नहीं लौटी। तो उसके परिजन लड़के वालों के घर पहुंचे और वहां इसकी शिकायत की। जिसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 29 नवंबर को मंगेतर उस युवती को सहारनपुर में युवती के मोहल्ले के पास छोड़कर चला गया। घर पहुंचकर युवती ने पूरी बात परिजनों को बताई और आरोप लगाया कि उसका मंगेतर उसे जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर परिजन भड़क उठे। युवती ने इस मामले में मंडी कोतवाली में मंगेतर के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस नेे लड़का पक्ष को कोतवाली में बुला लिया। लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन युवती ने शादी करने से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया और अपहरण एवं दुष्कर्म की एफआईआर कराए जाने की मांग की। इस मामले में युवती ने एसएसपी से भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें