चिलकाना (सहारनपुर)। गोमांस ले जा रहे कार सवारों ने बाइक सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कार को घेरकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार सवार कार छोड़ कर फरार हो गए।
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे एक मारुति कार में सवार दो युवक तेजी से चिलकाना से बेहट की तरफ जा रहे थे। गांव डंडौली खेड़ा के पास कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने पीछा कर कार को घेर लिया। खुद को घिरा हुआ देखकर कार सवार दोनों युवक कार छोड़कर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर मांस मिला तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार को लेकर थाने आई। जांच में गोमांस की पुष्टि होने पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली।