फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हुक्का पानी बंद किया, अब घर पर डाला ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले हुक्का पानी बंद किया, अब घर पर डाला ताला
विज्ञापन


गंगोह (सहारनपुर)। वाल्मीकि बस्ती में बिरादरी की ही युवती को लेकर फरार होने के मामले में पहले तो पंचायत ने तीन माह पहले आरोपी के परिवार का हुक्का पानी बंद किया और अब उसके घर पर भी तालाबंदी कर दी गई है। ऐसे में युवक का परिवार परेशान है। परिवार ने कोतवाली में डेरा डालकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
मोहल्ला छत्ता स्थित वाल्मीकि बस्ती में एक युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम संबंध चल रहे थे। लगभग प्रेमी युगल ने दावा किया था कि छह माह पहले उन्होंने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद युवक पक्ष ने लड़की पक्ष से रिश्ता करने की बात कही। मगर लड़की पक्ष तैयार नहीं हुआ। इस हालात में तनाव को देखते हुए युवक को गंगोह से बाहर भेज दिया गया। उधर, युवती भी रिश्तेदारी में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गंगोह में इसी मामले पर बिरादरी की पंचायत हुई। इसमें लड़के के परिजनों को बुलवाया। मगर युवक के परिजन पंचायत में नहीं पहुंचे। इसके चलते पंचायत ने हुक्का पानी गिराकर आरोपी परिवार से संबंध विच्छेद कर लिए। आरोप है कि पीड़ित परिवार को मोहल्ला तक छोड़ने की चेतावनी दे दी गई। युवक के परिजन अपना सामान समेटकर बीवी बच्चों के साथ सहारनपुर रिश्तेदारी में चले गए थे। लेकिन अब कोतवाली में पहुंचे युवक के परिवार ने बताया कि पंचायत ने पहले हुक्का पानी बंद किया और अब उसके घर पर तालाबंदी भी कर दी गई है। वे घर जाना चाह रहे हैं। लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया गया। सोमवार को कोतवाली में डेरा डाले परिवार ने सुरक्षा के साथ न्याय मांगा। कोतवाल योगेश शर्मा ने पीड़ित पक्ष की बात सुनकर दूसरे पक्ष को कोतवाली में तलब कर लिया है। उन्होंने दो दिन का समय देते हुए प्रकरण के समाधान के प्रयास का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें