फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बना ट्रैक्टर ट्राली लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक को बंधक बना ट्रैक्टर ट्राली लूटी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गांव सढौली दुलीचंदपुर निवासी सुरेंद्र 18 जून रात आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली लेकर अपने गांव लौट रहा था। दिल्ली रोड हाईवे पर गांव के समीप ही चार युवक उसके चलते हुए ट्रैक्टर ट्राली पर सवार हो गए। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने ट्रैक्टर रुकवा कर उसे पास के जंगल में ले जाकर बांध बना लिया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होकर वह थाने पहुंचा और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद थानाध्यक्ष वेदप्रकाश गिरी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसओ ने बताया कि लूट की घटना प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है। इस जगह वारदात होनी बताई गई है वहां पास ही स्थित बाग के रखवालों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें