फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीम आर्मी की बैठक की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)।
भीम आर्मी द्वारा 18 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील के साथ घसौती गांव में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं की बैठक की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत गांव की तरफ दौड़ पड़ी। पुलिस ने बैठक में शामिल महिलाओं को समझाया कि वे किसी के बहकावे में न आए। यदि कोई भीम आर्मी के नाम पर चंदा और अनाज इ्कट्ठा करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बता दें कि भीम आर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो में 18 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। बृहस्पतिवार को गांव घसौती में इस संबंध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक की सूचना पुलिस के पास पहुंची। इसके बाद एक टीम तुरंत गांव पहुंची और यहां दलित बस्ती में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दलित महिलाओं को रविदास मंदिर में बुलाकर उन्हें समझाया कि वह अपने बच्चों को किसी के बहकावे में न आने दें। यदि गांव में कोई भीम आर्मी के नाम पर चंदा और अनाज आदि एकत्रित करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गांव की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उधर, पुलिस का कहना है कि 18 जून को दिल्ली कूच के नाम पर हो रही बैठकों और अन्य आयोजनों पर पूरी नजर रखी जा रही है। पुलिस उस महिला की तलाश में लगी है जो गांव में भीम आर्मी की बैठकों का आयोजन करा रही है। इस मौके पर एसएसआई तूफान सिंह भाटी, एसआई मनोज राठी और पीएसी के जवान मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें