सहारनपुर। घने कोहरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोर दोनों दुकानों से हजारों का सामान चोरी कर ले गए।
देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलकाना रोड पर राहुल की शिव शक्ति मार्बल एवं टाइल्स की दुकान है। राहुल के मुताबिक बुधवार की रात वह दुकान बंद कर घर चला गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ मिला। चोरों ने रात में किसी समय दुकान से दो बैटरी, दो चार्जर, एक रेहड़ा, दान पेटी और गल्ले से करीब डेढ़ हजार की नगदी चोरी कर ली। दूसरी घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र के शारदा नगर स्थित विश्वकर्मा चौक पर हुई। यहां पर लेबर कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह के खोखे को तोड़कर चोरों ने लगभग 25 हजार रुपये की बीड़ी, सिगरेट, गुटखा चोरी कर लिया। दोनों घटनाओं की के मामले में संबंधित पुलिस को तहरीर दी है।