फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का विरोध करने पर की थी आशीष की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का विरोध करने पर की थी आशीष की हत्या
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। सात दिन पूर्व हुई युवक आशीष की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद हरिद्वार के गांव जसोवाला निवासी आशीष बीती तीन दिसंबर को अपनी बहन की ननद को अपने घर से बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव तोता टांडा छोड़ने के लिये आया हुआ था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तो शव बुग्गावाला थाना जिला हरिद्वार बंदर जुड़ के जंगल में पड़ा मिला। उसकी गोली मार कर हत्या की गई थी। थाना बुग्गावाला पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाई के बाद इस हत्या कांड का सोमवार को खुलासा कर दिया गया। पुलिस ने थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव तोता टांडा निवासी मोहित पुत्र सुलेख चंद व विपिन पुत्र राजेश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग किए गए तमंचे भी बरामद करने का दावा किया है। एसओ बुग्गावाला गोविंद कुमार ने बताया कि मोहित, मृतक आशीष के परिवार की लड़की से शादी करना चाहता था और आशीष इसमें बाधा बन रहा था। इसके चलते ही मोहित ने अपने साथी विपिन के साथ मिल कर आशीष की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें