फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चोर पकड़े, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के शाहपुर गाड्ड़ा गांव से बकरी चुराकर ले जा रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भीड़ को समझाकर चोरों को उनके चंगुल से छुड़ाया। उधर पुलिस ने पकड़े गए चोरों का चालान चोरी की धारा में न करके शांति भंग की धारा में किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम शाहपुर गाड्ड़ा गांव निवासी अख्तर के यहां से बकरी चोरी कर ले जा रहे दो चोरों को शक होने पर ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनके द्वारा बकरी चोरी करने की बात सही निकलने पर ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। थाना प्रभारी मिर्जापुर प्रभारी राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर पकड़े गए दोनों चोरों को उनके चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गए। पकड़े गए चोरों के नाम असगर पुत्र जहूर एवं कामिल पुत्र जहूर निवासी गांव तिघरी थाना नकुड़ बताए। उधर, थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित ने लिखकर दिया है, कि उसका बकरी को लेकर झगड़ा था, इसलिए चालान शांति भंग की धारा में किया गया है। चर्चा है, कि इस मामले में पुलिस ने लेनदेन का खेल किया है। लेनदेन के चलते ही चोरों का चालान शांति भंग की धारा में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें