फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार किशोरी से अधेड़ ने किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। गैस रिफलिंग का कार्य करने वाले अधेड़ व्यक्ति ने मानसिक रूप से बीमार किशोरी को बहाने से दुकान में बुलाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। किशोरी की हालत खराब होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मामला नगर के मोहल्ला बड़जियाउलहक का है। यहां रहने वाले व्यक्ति की 13 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। एक दिन वह घर से बाहर घूम रही थी तभी मोहल्ले में गैस रिफलिंग की दुकान चलाने वाले अधेड़ व्यक्ति ने बहाने से उसे दुकान में बुला लिया और उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी घर पहुंची तो कुछ देर बाद ही उसकी हालत खराब होने लगी। परिजन तुरंत निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पता लगा कि उसके साथ दुराचार किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने नाजुक हालत के चलते उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर लेकर पहुंचे किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। मुजफ्फरनगर में उपचार कराने के कारण वह शिकायत लेकर पुलिस के पास नहीं पहुंच सका। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराते हुए तहरीर के आधार पर दुराचार करने वाले सलीम नामक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया जाता है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके बेटे को हिरासत में लिया हुआ है।

पति पर कुकर्म करने का आरोप
देवबंद। नूनाबड़ी गांव की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर ककरौली मुजफ्फरनगर निवासी पति राशिद पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक इससे नाराज होकर वह अपने मायके आ गई। कुछ दिन बाद पति अन्य परिजनों के साथ मायके पहुंचा और माफी मांगकर उसे अपने साथ ले गया। लेकिन, खेड़ी आसा गांव के समीप पहुंचने पर उक्त लोगों ने उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया और जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति राशिद समेत इबदुल, मोहसिन और अरशद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें