फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के तीन आरोपी पकड़े
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन लोगों को एक अन्य लूट की योजना को बनाने की तैयारी करते गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्जवल ने बताया कि 25 जून को थाना बेहट के गांव रुहालकी निवासी सुनील घोड़ोपीपली गांव में डीजल लेने जा रहा था। रास्ते में नारायाणपुर-घोडोपीपली के बीच में चार बदमाशों ने तमंचों की नोक पर उससे 11 हजार की नगदी, एक आधार कार्ड तथा एक मोबाइल लूट लिया था। शनिवार दोपहर बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव नारायणपुर के जंगल में कुछ लोग लूट की योजना बना रहे है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसओ सुधीर उज्जवल, एसएसआई लोकेंद्र राणा, एसआई राजीव शर्मा, कांस्टेबल विनीत कुमार, गौरव भाटी की टीम ने जंगल की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। तीन आरोपियों में सोनू, संदीप तथा अंकित पुत्र निवासी दुमझेड़ा हैं। फरार हुआ आरोपी दुमझेड़ा निवासी शौकीन है। पुलिस को सोनू के पास से एक मोबाइल, 2200 रुपये, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, संदीप के पास से एक आधार कार्ड, 1800 रुपये, एक तमंचा तथा अंकित के पास से 1500 रुपये तथा चाकू बरामद किया है। एसओ ने बताया कि सोनू इससे पहले सरसावा थाने में लूट का आरोपी है तथा एक रेप के मामले में जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने तीनों लूट के आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें