फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नचलों से परेशान होकर पढ़ाई तक छोड़ चुकीं हैं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना के गांव सीकरी कलां में शोहदों के उत्पीड़न किए जाने की घटना पहली नहीं है। शहर में शोहदों के आतंक से परेशान होकर बेटियां कॉलेज ही नहीं पढ़ाई तक छोड़ चुकीं हैं। पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड भी सड़क से नदारद हो चुकी है। जिसके चलते छात्राओं और उनके परिजनों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।
विज्ञापन

चिलकाना के ग्राम सीकरी कलां में शोहदों के उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शोहदों के उत्पीड़न की घटनाएं पहले शहर में भी भी चुकी हैं। यहां जनकनगर क्षेत्र की दो बहनों ने शोहदों से परेशान होकर कॉलेज छोड़ दिया था। शोहदों ने उनका घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया था। जिस कारण उनकी पढ़ाई छूट गई। पीड़ित छात्राओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार को ट्वीट के माध्यम से शिकायत की। तब जाकर पुलिस हरकत में आई। इसके अलावा शारदा नगर की एक छात्रा ने शोहदे की हरकत से परेशान होकर कॉलेज आना छोड़ दिया। पिछले माह ही कुतुबशेर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की किशोरी को एक युवक कई दिन तक परेशान करता रहा। उसका पीछा करता रहा। उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी तो छात्रा ने स्कूल जाने से इंकार कर दिया। बाद में परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि एंटी रोमियो स्क्वायड लगातार कॉलेजों, इंस्टीट्यूट के आसपास चेकिंग कर रहा है। कॉलेज खुलने के बाद से ही एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय हो चुका है।
आरोपी गांव से हुए फरार
चिलकाना के गांव सीकरी कलां में शोहदों के फोन से परेशान छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की गांव में तलाश की गई। लेकिन आरोपी घटना के बाद से गांव से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश कुमार ने बताया कि आर् ियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें