फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के साहस से पस्त हुआ बदमाशों का दुस्साहस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। डाक्टर से लूटपाट करने क्लीनिक में घुसे हथियारबंद बदमाशों का दुस्साहस डाक्टर के साहस के आगे पस्त हो गया। डाक्टर ने लाइसेंसी पिस्टल से बदमाशों को ललकारा, तो बदमाश भाग निकले। भीड़ इकट्ठा हो गई और एक बदमाश को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

सरसावा नगर में नकुड़ रोड पर वाल्मीकि मंदिर के समीप डाक्टर दिनेश राय का डाक्टर बंगाली के नाम से क्लीनिक है। क्लीनिक के ऊपर ही डाक्टर का आवास है। बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे जब डाक्टर क्लीनिक बैठे हुए थे, तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक ने अपनी बाजू दिखाते हुए एलर्जी होने की बात कही। जब डाक्टर ने युवक को बाजू दिखाने को कहा तो अन्य दो युवकों ने अचानक तमंचे निकालकर उनकी कनपटी पर तान दिए। बदमाशों ने डाक्टर की दराज से 13500 रुपये भी निकाल लिए। इसी दौरान एक और मरीज क्लीनिक पर पहुंचा, तो बदमाशो ने उसे भी आतंकित किया। इसी बीच डाक्टर दिनेश राय ने अपना लाइसेंसी पिस्टल निकाला और गोली लोड कर बदमाशों को ललकारा, जिससे बदमाश क्लीनिक से निकल कर भागने लगे। डाक्टर भी शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़े, तो भीड़ इकट्ठा होने पर एक बदमाश पकड़ा गया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। इसके बाद बाइक और बदमाश को सरसावा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। सरसावा थाना प्रभारी सुदेश कुमार का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है। आरोपी के साथियों का पता लगाया जा रहा है।
डाक्टर को आवास में ले जाना चाहते थे बदमाश
सरसावा में डाक्टर के क्लीनिक में घुसे बदमाशों का टारगेट सिर्फ क्लीनिक में लूटपाट करना नहीं था। बदमाशों ने डाक्टर की दराज से 13500 रुपये निकाल लिए थे, जिसके बाद वह डाक्टर को क्लीनिक के ऊपर ही आवास में ले जाकर लूटपाट करना चाहते थे। बदमाशों को इसका पता नहीं था कि डाक्टर के पास लाइसेंसी पिस्टल भी है। गनीमत रही कि इसी बीच एक अन्य मरीज भी क्लीनिक पर पहुंच गया, जिससे डाक्टर दिनेश राय को साहस बंधा और उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें