फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीन आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तीन आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन

सहारनपुर। मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। बदमाशों के पास से चोरी किया रिवाल्वर के अलावा दो तमंचे, नकदी और औजार बरामद हुए हैं। बरामद रिवाल्वर से संबंधित मुकदमा थाना कुतुबशेर में दर्ज हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम मंडी क्षेत्र में खाताखेड़ी स्थित इब्राहिम कालोनी में कुछ संदिग्ध लोगों की होने की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में शहजाद उर्फ भूरा निवासी मंशा कालोनी, रियाज निवासी अहमद कालोनी, अरशद निवासी अंबेहटा पीर शामिल रहे। इनका एक साथी मेहरबान निवासी अहमद कालोनी मौके से फरार हो गया। आरोपियों के पास से कुतुबशेर क्षेत्र के गांव मानकमऊ से दिनेश कुमार यादव के घर से चोरी की गई रिवाल्वर बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन हजार की नगदी, चाबी का गुच्छा, एक हथौड़ी, एक छैनी, दो प्लास, दो पेंचकस और 10 टार्च भी मिली हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस गैंग के पकड़े जाने से चोरी की घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगेगा। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार, शाह आलम, पवन कुमार, मनोज कुमार, हेडकांस्टेबल नीरज त्यागी, विजयवीर, दिलशाद और शाहरून शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें