फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

बेहट। संसारपुर गांव में आईपीएल मैच पर बड़े पैमाने पर सट्टा लगाए जाने का भांड़ा फोड़ हुआ है। कोतवाली पुलिस ने मैच पर सट्टा लगाने वाले चार युवकों को धर दबोचा, लेकिन पुलिस के हाथ से सट्टे का सरगना निकल गया, हालांकि भागते समय उसका मोबाइल गिर गया। अब पुलिस उसके मोबाइल से गांव देहात में फैले नेटवर्क को तलाश रही है। इस दौरान पुलिस 3200 रुपये एवं चार मोबाइल फोन बरामद किए है।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि पिछले कई दिन से पुलिस आईपीएल मैच पर लगने वाले सट्टे का नेटवर्क चला रहे इसरार पुत्र शमशाद निवासी खिड़का भटकव्वा की तलाश में थी। मंगलवार की शाम करीब 6 बजे पुलिस गांव अनवरपुर बरौली की तरफ पर गश्त पर थी तभी गांव संसारपुर में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर चार युवकों को दबोच लिया, जबकि एक मौके से भाग निकला। भागते समय उसका मोबाइल गिर गया, जिसे कब्जे में ले लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम जुलफक्कार पुत्र शमशाद, शाहनवाज पुत्र अकबर निवासी गांव खिड़का भटकव्वा, सखावत पुत्र अमानुल्ला खां व उमर पुत्र नौशाद निवासी गांव संसारपुर बताए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने खुलासा किया कि फरार हुआ व्यक्ति ही इसरार पुत्र शमशाद था जो आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवाता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें