फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकसाने के आरोप में 31 चिंहित, जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भीम आर्मी के आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी कर ली है। खुफिया रिपोर्ट के आधार पर जिले भर में ऐसे 31 लोग चिह्नित किए गए हैं, जो लोगों को उकसाने के साथ निषेधाज्ञा का उल्लंघन दोषी माना गया है।
विज्ञापन

कारागार में बंद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण के समर्थन में बढ़ती भूख हड़ताल को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी चिंतित है। इसी के मद्देनजर जिले भर में प्रशासन द्वारा पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई थी। भीम आर्मी समर्थक शहर के अलावा बेहट, आलमपुर, जानीपुर, हौजखेड़ी, कबीरपुर, शब्बीरपुर, नौरंगपुर, जानीपुर, खुशहालीपुर, उसंड आदि इलाकों में सक्रिय हैं। आंदोलन को उकसाने वाले लोगों को चिंहित करने की जिम्मेदारी खुफिया तंत्र को दी गई थी। खुफिया तंत्र ने जांच पड़ताल के बाद अपने इनपुट पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। उसी आधार पर कार्रवाई का तानाबाना बुना गया है। सूत्रों के मुताबिक जिलेभर में 31लोग चिह्नित किए गए हैं, जिन्होंने लोगों को उकसाने के अलावा धारा 144 के उल्लंघन का दोषी माना गया है। इनमें से कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपने घेर अथवा घरों के बाहर लोगों को जुटाकर मिनी सभाएं भी कराई हैं।
-------------------
जिले में धारा 144 का उल्लंघन करने के अलावा लोगों को उकसाने के आरोप में कुछ लोग चिंहित किए गए हैं। इन लोगों के खिलाफ नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।-----बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें