फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन

- किठौर क्षेत्र की घटना, ट्रक छोड़कर चालक फरार
किठौर। गढ़मुक्तेश्वर रोड पर नहर पुल के पास ट्रक की ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने ले आई। पीड़ित बाइक सवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुरादपुर शोल्दा निवासी दिनेश मंगलवार दोपहर बाइक से अपनी भाभी गरिमा(28) पत्नी अरविंद को दवाई दिलाने जा रहा था। शाहजहांपुर स्थित नहर पुल के पास पीछे से आए 18 टायरा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें गरिमा सड़क जा गिरी। और ट्रक के नीचे आ गई। गंभीर हालत में आसपास के लोगों की मदद से मेरठ स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ट्रक को थाने ले आई। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें