फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश मुक्त कराकर दो तस्कर किए गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने यमुना पुल के निकट स्थित एक ढाबे पर खड़े ट्रक में हरियाणा से तस्करी कर कटान के लिए लाए जा रहे गोवंश को बरामद करते हुए दो तस्करों को हिरासत में ले लिया। जबकि एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं क्षेत्र के कुछ लोग गोतस्करों की पैरवी करने के लिए थाने पर भी पहुंचे, लेकिन तस्करों को छुड़ाने में सफल नही हो सके।
विज्ञापन

रविवार देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली की यूपी में यमुना पुल के समीप एक ढाबे पर बंद बॉडी के ट्रक में गोवंश भरे हुए हैं जिन्हें कटान के लिये लाया जा रहा है। जिस पर सरसावा पुलिस ने योजना बनाकर ट्रक को घेर लिया तथा ढाबे पर बैठे दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गयी। थाने पहुंचकर तस्कर रिजवान निवासी घान्ना थाना बेहट एवं नईम निवासी जिला रामपुर ने बताया कि उनका तीसरा साथी भी था जो पुलिस को देखकर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक से 7 गोवंश को बरामद किया। जिन्हें बुरी तरह से बांधकर ले जाया जा रहा था। वहीं हैरानी की बात ये रही कि तस्कर रिजवान ने को छुड़ाने के लिए अनेक लोग थाने पहुंच गये तथा उसे निर्दोष साबित करने लगे। लेकिन जब एसओ सख्त रवैया अपनाया तो वे बगले झांकने लगे। पुलिस ने दोनों को चालान कर जेल भेज दिया तथा गोवंश को गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें