फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने शुक्रवार को देवबंद-बरला रोड पर दबिश देकर जानलेवा हमले के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

सांपला निवासी उस्मान न जुल्फिकार पक्ष के बीच में कई दिन पूर्व पशु बेचने को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ा कि फायरिंग और मारपीट तक हो गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आई। मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने उस्मान समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की धर पकड़ को दबिश दे रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने देवबंद-बरला रोड स्थित एक मकान पर छापामारी कर आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि फरार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस गिरफ्त में आरोपी उस्मान ने बताया कि राजनीतिक रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें