फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने किसानों से जुटाई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने किसानों से जुटाई जानकारी
विज्ञापन

बागपत। सूजरा के जंगल में गोली लगने से बारहसिंगा की मौत के मामले में वन विभाग की जांच टीम ने किसानों से जानकारी जुटाई है। किसानों का कहना है उन्होंने शिकारियों को नहीं देखा। लेकिन शक ऐसे ही लोगों पर है। बता दें कि सूजरा गांव के जंगल में बारहसिंगा को मार दिया गया था। वन विभाग को प्रकरण की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई। पोस्टमार्टम से साफ हुआ था कि गोली मारी गई है। बागपत के रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि बारहसिंगा को दफना दिया गया है। वन रक्षक ओम सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को भी नौरोजपुर और सूजरा के जंगल में किसानों से बातचीत की। मकसद था कि शिकारियों के विषय में जानकारी जुटाने का। लेकिन कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें