फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव आसनवाली स्थित एक बाग में पेड़ पर अधेड़ का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया हो सकता है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव आसनवाली में पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक बाग में शुक्रवार की सुबह 52 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। शव रस्सी से बांधकर पेड़ पर लटकाया गया। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुवांरका चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पेड़ से उतरवाया। शुरूआती जांच में सामने आया है कि हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। मौके पर मौजूद प्रधान पति राजेश कुमार हसनवाली, बिट्टू, राकेश निवासी पीकी ने बताया कि बाग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिली थी। तब वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर पीएल वर्मा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वह सफेद रंग का कुर्ता व पायजामा पहने हुए था। पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ट्रैक पर कटा पड़ा मिला युवक का शव
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में घोघरेकी-दाबकी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव कटा पड़ा मिला। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव घोघरेकी-दाबकी रेलवे फाटक के बीच शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर करीब 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर पीएल वर्मा ने बताया कि युवक नीले रंग की जींस, कत्थई रंग की कमीज और पैरों में काले रंग के स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। उसके गले में ओम का लॉकेट भी पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें