चोरी के वाहन काटने वाले छह दबोचे
सहारनपुर। कोतवाली गंगोह पुलिस ने चोरी के वाहन काटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा है। आरोपियों के पास से कटी हुई कारें और हथियार बरामद हुए। पुलिस ने सभी का चालान किया है।
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने पत्रकार वार्ता में बताया कोतवाली गंगोह पुलिस ने चोरी के वाहन काटने वाले छह आरोपियों नकुड़ रोड से गिरफ्तार किया। यह सभी आरोपी कबाड़ी काम करते थे। आरोपियों ने अपने नाम उस्मान, आकिल, आमिल पुत्रगण कामिल निवासी मोहल्ला गुजरान गंगोह, इसरार पुत्र मुस्ताक निवासी खानपुर थाना गागलहेड़ी, मूसा पुत्र मोहम्मद निवासी मोहल्ला जोगियान नकुड़, अरविंद पुत्र यशपाल निवासी चमनपुरा गंगोह बताए। आरोपी कबाड़ी का काम करने की आड़ में चोरी के वाहन सस्ते दामों पर खरीद लेते थे और फिर उन्हें काटकर बेचते थे। आरोपियों के गोदाम से से पांच मारुति कार, एक मारुति जेन, एक मारुति वैन, एक कैंटर कार, दो बाइक, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और पांच चाकू, कटे वाहनों के पार्ट्स बरामद हुए।