चिलकाना (सहारनपुर)। बाग में ले जाने के बहाने एक युवक से तीन लोगों ने चाकू की नोंक पर पांच हजार रुपये तथा मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार दोपहर सुल्तानपुर के मोहल्ला मंदिर जी निवासी साबिर पुत्र ताहिर को मोहल्ला कोठी वाला का ही एक युवक बाइक बैठाकर बाग में छोड़ने के बहाने से फिरोजाबाद रोड पर ले गया। आरोप है कि बाग में पहले से ही घात लगाए युवक के दो साथी बैठे हुए थे। तीनों ने मिलकर साबिर को घेर लिया तथा चाकू की नोंक पर उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपये तथा मोबाइल छीन लिया। तीनों युवक चुप रहने की धमकी देकर फरार हो गये। साबिर ने थाने में तीनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।