फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

छुटमलपुर। छेड़खानी से तंग आकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली युवती की मां ने रविवार को थाने पहुंचकर आईजी शरद सचान से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह पूर्व फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के ही एक शोहदे ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसे अंजाम भुगताने की धमकी दी थी। इससे डरी युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। परिजनों ने युवती को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था। इसके बाद थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। रविवार को आईजी शरद सचान थाने पहुंचे तो पीड़िता की मां अपने बेटे के साथ आई। उसने आईजी से न्याय की गुहार लगाई। आईजी ने थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी के यहां दबिश दी गई थी। लेकिन वह अभी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें