फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान के ताले तोड़ नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद मकान के ताले तोड़ नगदी और जेवर चोरी
विज्ञापन

बेहट। मिर्जापुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की रात थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हाईवे किनारे स्थित बंद मकान से चोरों ने ढाई लाख रुपये की नगदी समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

मिर्जापुर में हाईवे किनारे पर मृणाल कांति विश्वास का दो मंजिला मकान है। कुछ दिन पहले वह परिवार सहित अपने गांव चले गए। रात किसी समय चोरों ने मैन गेट का ताला तोड़कर मकान के अंदर घुसकर कमरों के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये नगद और अलमारी का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बृहस्पतिवार की सुबह घटना का पता चलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। हालांकि पीड़ित मकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने पीड़ित से फोन पर ही जानकारी जुटाई। पुलिस के पास अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें