फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन, हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव लेकर कोतवाली पहुंचे परिजन, हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन

बेहट। मीरगढ़ उर्फ सुल्तानपुर माली गांव में अपनी ससुराल में आए रोहित की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। परिजन उसका शव लेकर कोतवाली पहुंचे और उसकी हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि रोहित के गले पर निशान है। इनकी वजह से मौत सामान्य नहीं लग रही, बल्कि यह मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव चक अबाबाकरपुर नौगांवा निवासी रोहित (21) पुत्र मेनपाल की बुधवार को कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मीरगढ़ उर्फ सुल्तानपुर माली में उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पहले इस मौत को सामान्य माना जा रहा था। लेकिन बुधवार को परिजन रोहित का शव लेकर बेहट कोतवाली पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर रोहित की हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के गले पर गहरा निशान बना हुआ था। परिजनों का आरोप है कि रोहित को उसके ससुराल के लोगों ने गला घोंटकर मौत के घाट उतारा है। मृतक के ताऊ रामदास, राजेश, मदन, बाबूराम, विंदर, जयपाल, धर्म सिंह, जगपाल, मृतक की मां बबली आदि परिजनों ने बताया कि रोहित की पत्नी मंजीता पिछले एक महीने से अपने मायके में रह रही थी। तीन-चार दिन से रोहित अपनी ससुराल में आया हुआ था। आरोप है कि ससुराल में ही रोहित का पत्नी से झगड़ा हुआ और ससुराल के लोगों ने उसे मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
पहले रोहित के परिजनों ने उन्हें लिखित में दिया था कि रोहित की मौत सामान्य हुई है। लेकिन अब उनके द्वारा हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। इसलिएशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - छोटे सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें