फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एसडी कन्या इंटर कॉलेज में कुछ महिलाओं ने कक्षाओं में जाकर प्रधानाचार्या एवं दो अध्यापिकाओं से अभद्रता की एवं छात्राओं से उनके फोन नंबर एवं अन्य जानकारी का प्रयास किया। हंगामा होने पर आरोपी महिलाएं फरार हो गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडी कन्या इंटर कॉलेज में कुछ महिलाएं पहुंचीं। प्रधानाचार्या सरिता शर्मा का आरोप है कि सुबह लगभग नौ बजे दो अध्यापिकाओं द्वारा पांच महिलाओं को बुलाया गया। ये महिलाएं कॉलेज के गेट पर रखे रजिस्टर में हस्ताक्षर किए बगैर कॉलेज में घुस गईं और विद्यालय में आते ही उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। उनमें से एक ने अपने आपको किसी संगठन के महिला मोर्चा की अध्यक्षा बताया जो ओजपुरा में ब्यूटी पार्लर भी चलाती है। आरोपी महिलाओं ने उसे धमकी देकर चुपचाप बैठा दिया और बिना अनुमति के कक्षाओं में चली गईं। सरिता शर्मा ने आरोप लगाया कि महिलाओं ने कक्षाओं के दरवाजे बंद कर लिए और छात्राओं से पर्ची बनवाकर कुछ लिखवाने लगीं। जब उसे पता लगा तो उसने इसका विरोध किया। जिस पर उन पांचों महिलाओं ने उसके साथ अभद्रता की। साथ ही उसे सबक सिखाने की भी धमकी दी। सरिता शर्मा ने आरोप लगाया कि 30 अप्रैल को अपने जान माल की सुरक्षा के लिए पत्र भी प्रशासन को भेजा है। इस मामले में सरिता शर्मा ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें