फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों ने लूटा स्कूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक्टिवा स्कूटर पर जा रहे युवक को पहले टक्कर मार कर गिरा दिया। उसके बाद उसके एक्टिवा स्कूटर को उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जैन डिग्री कॉलेज के पास मंदाकिनी विहार निवासी अरुण गोयल का पुत्र सार्थक गोयल अपने किसी जानकार को छोड़कर घर वापस आ रहा था। जब वह दिल्ली रोड स्थित सब्जी मंडी के पास पहुंचा उसी समय एक बाइक पर तीन युवक तेजी से उसके पास से होकर गुजरे और उसे रोकने का प्रयास किया। सार्थक के स्कूटर में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद सार्थक के थप्पड़ मारे और उसका स्कूटर लूट कर फरार हो गए। सार्थक ने शोर भी मचाया, जिस पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह और सीओ मुकेश मिश्रा मौके पर पहुंचे। लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका। इस संबंध में सार्थक ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें