रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, भाई-बहन घायल
देवबंद (सहारनपुर)। फुलास अकबरपुर गांव में पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर भाई-बहन को घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देवबंद कोतवाली के फुलास अकबरपुर गांव निवासी मौ. साजिद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले अय्यूब, हसीब और मोईन से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि बुधवार को वह अपनी बहन जाफरी के साथ घर में बैठा हुआ था। इसी दौरान घर में घुसे उक्त लोगों ने उनके साथ गाली गलौज करनी शुरु कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इतना ही नहीं इस दौरान बीच बचाव करा रही बहन जाफरी को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आस पडोस के लोगों को आता देख उक्त लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।