थानाभवन।
कस्बा जलालाबाद स्थित एल्पाइन कॉलेज के छात्रों में मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार दोपहर एल्पाइन कॉलेज ऑफ एजूकेशन के छात्र भानू ने कमरे का दरवाजा खोला, तो छात्र आस मोहम्मद की उंगली में चोट लग गई। इसी बात पर दोनों छात्रों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों छात्रों के साथी भी आमने सामने आ गए। दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। इसी बीच किसी छात्र ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। जिसके बाद मौके पर दोनो छात्रों के अभिभावक भी पहुंचे। छात्रों को समझाकर मामले को शांत कराया।