फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष की पूर्व संध्या पर किया माहौल बिगाडने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर के बाहर लगे एक पोस्टर पर कालिख पोत कर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने की सूचना से माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी प्रकार मामले को संभाला। पुलिस ने मामले को पूरी तरह से गलत करार दिया है एवं प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष पर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है, जबकि प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात जब पूूरा शहर नए साल के स्वागत का जश्न मना रहा था। उसी समय बेहट रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर पर कुछ लोगों द्वारा एक होर्डिंग पर कालिख पोतने एवं पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने कुछ युवकों द्वारा होर्डिंग पर कालिख पोते जाने एवं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने की जानकारी अधिकारियों को दी। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने तुरंत ही होर्डिंग को उतरवा दिया और कालिख वाले पोस्टर को फाड़ कर आग के हवाले कर दिया। उसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने रात में ही अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर चार युवकों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।
--------------
माहौल को बिगाड़ने के लिए किया पुलिस को गुमराह
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजीव गोयल ने उन्हें लगभग साढ़े दस बजे सूचना दी कि दूसरे समुदाय के लोगों ने कालिख पोत दी है। उन्हें यह भी बताया आरोपी युवकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां तक कि पास में ही मोमोज का ठेला लगाने वाले ने गवाही देकर कहा कि उन्होंने आरोपियों का पीछा भी किया, जबकि यह पूरा मामला गलत है। पुलिस को गुमराह किया गया और झूठी अफवाह फैलाई गई। मामला सिर्फ मारपीट का हुआ था। कुछ युवक रात को नव वर्ष के स्वागत का जश्न मनाते हुए मंदिर के पास पहुंचे थे। बाइक से उतरते समय एक युवक वहां लगाए गए एक खंभे से टकरा गया और खंभा हिल गया। जिस पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजीव गोयल ने उन्हें डांट दिया और काफी विवाद हुआ। उसके बाद ही किसी ने होर्डिंग पर कालिख पोत दी थी। जिसे पुलिस ने उतरवा दिया। आरोपी युवकों की जानकारी कर उन्हें पकड़ा गया तो पूरा मामला सामने आ गया। चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जो बाइक नंबर बताया गया, आरोपियों के पास उसी नंबर की बाइक मिली। चारों हिंदू युवक हैं। इस मामले में अध्यक्ष के खिलाफ भ्रामक सूचना देने के मामले में पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

-----------
-- नहीं दी झूठी सूचना
मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव गोयल का कहना है कि उन्होंने कोई झूठी सूचना नहीं दी। उन पर लगाया आरोप गलत है। होर्डिंग पर शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोती गई थी, लेकिन वह उन लोगों को पहचानते नहीं हैं। उन्होंने भी पुलिस को यही बताया और अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर भी दी है।
----------
-- घटना के बाद तुरंत बंद करा दिए शहर के बाजार
नव वर्ष के स्वागत को लेकर देर रात तक लोग सड़कों पर जश्न मना रहे थे। खाद्य पदार्थों की दुकानें भी खुली हुईं थी। लोगों की दुकानों पर भीड़ लगी हुई थी। लोग एक दूसरे को नव वर्ष के आगमन को लेकर शुभकामनाएं दे रहे थे, लेकिन जैसे ही बागेश्वर महादेव मंदिर पर हुई घटना की जानकारी पुलिस को हुई, तुरंत ही घंटाघर से लेकर पूरे शहर में भीड़ एकत्रित न होने देने एवं दुकानों को बंद कराने के निर्देश जारी कर दिए। उसके बाद पुलिस ने दुकानों को बंद कराया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया तथा सभी को घर जाने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें