देवबंद। मोहल्ला सराय काहरान और सराय मालियान में हुई मारपीट की घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
मोहल्ला सराय मालियान निवासी नीरज कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे वह घर में बैठा था। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति घर में घुस गया तथा गाली गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। वहीं, मोहल्ला सराय काहरान निवासी नितिन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां पहुंचा पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति अकारण गाली गलौज करने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो वह मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं शोर की आवाज सुनकर वहां उसकी पत्नी भी आ गई और उसने भी मारपीट शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
धमकी देने का आरोप
देवबंद। मोहल्ला मोरी तेलियान निवासी दिलशाद और अहसान ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर गलत तरीके से जंगला खोलने का आरोप लगाया है। दोनों लोगों का आरोप यह भी है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।