रुद्रपुर में सीपीयू के दरोगा शुकलाल कन्याल और कांस्टेबल विरेंद्र सिंह शनिवार दोपहर को इंदिरा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान केके होटल के पास उन्होंने बिलासपुर यूपी की ओर से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर आ रहे युवक को रोका। पूछताछ में युवक के पास बाइक के कागजात तो नहीं मिले। तलाशी लेने पर उसके पास देशी पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए। युवक ने अपना नाम गगनदीप निवासी विसारतनगर थाना बिलासपुर जिला रामपुर यूपी बताया। सीपीयू ने बाइक सीज कर आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।