फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने पर बंधक बनाकर मारपीट करने, हत्या की धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार के पैैसे मांगने पर बंधक पीटा
विज्ञापन

सहारनपुर। नई बस्ती चकरौता रोड निवासी अब्दुल रहमान ने नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपियान निवासी एक व्यक्ति एवं उसके पुत्रों पर उसके पैसे न देने, उसे बंधक बनाकर मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अब्दुल का आरोप है कि उसके मोहल्ला छिपियान निवासी एक मौलवी पर 15 लाख रुपये उधार हैं। बुधवार दोपहर उसने अपने भाई को रुपये मांगने के लिए आरोपी के घर भेजा। उस समय आरोपी घर पर नहीं था। उसके तीन बेटे घर पर थे। उन्होंने अपने पिता से फोन पर बात करने के बाद उससे अभद्रता की और पीटा। बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। जब वह घर पहुंचा तो आरोपी के लड़के दो अन्य लोगों के साथ उसके घर पहुंच गए और घर आकर महिलाओं से अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी दी। रात को वह अपने भाई की दवा लेकर घर लौट रहा था तो रास्ते में आरोपी उसे मिला और अपने लड़कों की गलती बताते हुए उसे अपने साथ घर ले गया। घर ले जाकर उसे आरोपी ने कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। इससे वह बेहोश हो गया। होश में आते ही वह वहां से भाग निकला और नगर कोतवाली पहुंचा। लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई मामला सुनने से मना कर दिया और वहां से भगा दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी व्यक्ति उसकी कभी भी हत्या करा सकता है। उसने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें