फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया समेत छह लोगों पर भूमि कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला तिलक नगर निवासी कुलदीप भूटानी ने मोहल्ला झोटेवाला निवासी हाजी कल्लू उर्फ शमीम समेत छह लोगों के खिलाफ उसकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कुलदीप भूटानी का कहना है कि उसने पुराना कलसिया रोड स्थित कालोनी के पास किरन गर्ग पत्नी उमाकांत से 12 फरवरी 1991 में जमीन खरीदी थी। 22 जून 1998 में उसका बैनामा किरन गर्ग से करवा लिया था। आरोप है कि उस जमीन पर हाजी कल्लू उर्फ शमीम ने जबरन कब्जा कर लिया। जब भी वह अपनी जमीन को कब्जामुक्त करने के लिए कहता है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है। उसे डर है कि हाजी कल्लू कभी भी उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। हाजी कल्लू ने उसकी जमीन को नौशाद अहमद, नूरजहां, निवासी झोटेवाला, मोहम्मद इमरान, बरकत तथा महताब निवासी लोहानी सराय को बेच दिया और उन्हें जबरन कब्जा भी दिला दिया है। इस मामले में उसने हाजी कल्लू एवं अन्य लोगों के खिलाफ मंडी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें