फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरायुक्त के स्टेनो के घर में घुसा चोर, पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर आयुक्त के स्टेनो के घर में दीवार फांदकर एक युवक घुस गया। आवाज सुनकर घर में जाग हो गई। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव वर्मा के स्टेनो और जिला होटल कालोनी निवासी एसपी भटनागर के घर में मंगलवार सुबह लगभग चार बजे दीवार फांदकर एक संदिग्ध युवक घुस गया। घर में अपरिचित के घुसने पर घर में मौजूद कुत्ता जोर से भौंकने लगा। कुत्ते की आवाज सुुनकर परिजन परेशान हो गए। अचानक एसपी भटनागर ने आवाज सुनकर कमरे में पहुंचकर देखा तो एक युवक सामान समेट रहा था। उसने परिजनों को धोखा देने के लिए परिवार की एक महिला के कपड़े भी पहन लिए थे। उसे देखते ही एसपी भटनागर ने शोर मचा दिया और उसे दबोच लिया। लोग एकत्रित हो गए और आरोपी की जमकर धुनाई कर डाली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेलवे स्टेशन के आसपास घूमता रहता है और हवा भरने की पंप बेचता है। हालांकि पुलिस को आरोपी के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें