फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाम में घुसने का प्रयास किया तो धुन डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। दलित संगठनों द्वारा घंटाघर, कलक्ट्रेट एवं अन्य स्थानों पर लगाए गए जाम में घुसने का प्रयास करने वाले वाहन चालकों के साथ प्रदर्शनकारियों की न सिर्फ नोकझोंक हुई, बल्कि घंटाघर और कलेक्ट्रेट पर वाहन चालकों को धुन डाला। जबकि पुलिस दूर खड़ी देखती रही।
विज्ञापन

सोमवार को दलित संगठनों द्वारा घंटाघर, देहरादून चौक, अस्पताल चौक कलक्ट्रेट, बेहट रोड समेत कई जगह पर जाम लगाया। जाम से परेशान कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहनों को निकालने का प्रयास किया तो जाम लगा रहे प्रदर्शनकारी न सिर्फ उलझ पड़े, बल्कि हाथापाई तक कर डाली। घंटाघर पर मोटरसाइकिल निकालने का प्रयास कर रहे गागलहेड़ी के देवेंद्र के साथ पहले तो नोकझोंक हुई। आरोप है कि उसी दौरान प्रदर्शन कर रहे कुछ युवाओं ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लात, घूंसों से जमकर पीटा गया। घंटाघर पर ही एक कार चालक से भी प्रदर्शनकारी उलझ पड़े। कलक्ट्रेट पर जाम लगा रहे प्रदर्शनकारियों ने एक थ्री व्हीलर चालक को ही धुन डाला। टेंपो चालक दिल्ली रोड से सवारियां लेकर जिला अस्पताल की ओर जाने के लिए कलक्ट्रेट तिराहे से टेंपो मोड़ रहा था, जबकि वहां दलित समाज के कुछ युवक जाम लगाने का प्रयास कर रहे थे। टेंपो निकालने पर टेंपो चालक से युवक भिड़ गए। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें