फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी के आरोप में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। अदालत के आदेश पर पुलिस ने जमीन के फर्जी कागजात बनाने और गाली गलौज करते हुए मारपीट किए जाने के आरोप में दो पक्षों के नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविदास मार्ग निवासी गय्यूर अहमद ने एसीजेएम के यहां दायर किए वाद में बताया था कि उसने नगर के गणेशपुरम में चंदेना कोली निवासी अनुज कुमार सहित तीन लोगों के साझे में जमीन खरीदी थी। आरोप है कि 18 अगस्त 2017 को अनुज और उसके साथियों ने षड्यंत्र के तहत उसके हिस्से की जमीन के फर्जी कागज तैयार कर लिए और प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत करा लिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई और उक्त लोगों से इस बाबत पूछताछ की तो उन्होेंने गाली गलौज की। विरोध करने पर उन्होंने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के अनुज कुमार ने अदालत में वाद दायर कर गय्यूर अहमद, सादपुर निवासी विनोद कुमार, अनुज कुमार, अंबहेटा शेखा निवासी अरुण कुमार, प्रवीण कुमार और मोहल्ला नेचलगढ़ निवासी अंकित शर्मा पर जबरन उसके प्लॉट पर कब्जा कर उसमें निर्माण कार्य आरंभ कराने तथा विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। अनुज के मुताबिक उसने उक्त जमीन साढ़े तीन लाख रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें