फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम के हमलावर घरों पर ताले डाल फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व टीम के हमलावर घरों पर ताले डाल फरार
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। राजस्व विभाग की टीम पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश दी लेकिन आरोपी पहले ही घरों को ताले लगा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार को एंटी भूमाफिया अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम ने अनेक स्थानों पर ग्राम समाज की भूमि से कब्जे हटाए थे। गांव ताताहेडी में कुछ लोगों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम पर हमला कर दिया था। इसमें लेखपाल राजकुमार घायल हो गया था। इसके बावजूद टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया था। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने वाले सरदारा और प्रमोद को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही लेखपाल राजकुमार ने पांच महिलाओं समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया था। मंगलवार को एसआई नीरज कुमार, एसआई जितेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मामले में नामजद आरोपियों को घरों पर दबिश दी लेकिन आरोपी पहले ही अपने घरों को ताले लगा कर फरार हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें