फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना पर व्यापारियों ने जताया रोष, खुलासे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सराफ के साथ हुई लूट की घटना पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने रोष जताया है। व्यापारियों ने एसएसपी को ज्ञापन देकर घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष महेश नारंग एवं व्यापारी नेता रविकांत ने कहा कि पिछले सप्ताह रायवाला कपड़ा मार्केट से कपड़े से लदा ठेले को किसी ने मुनिराज को नशीला पदार्थ खिलाकर कपड़े समेत ठेला लूट लिया था। अब सराफ के साथ लूट की घटना हो गई। इसके अलावा शहर में चोरी की कई घटनाएं भी हुईं हैं। उन्होंने घटनाओं का खुलासा करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, रामस्वरूप ग्रोवर, अनिल रसवंत, अनुराग मलिक, सतपाल मानकटाला, सरदार जोगेंद्र सिंह, वीरेंद्र बहल, पंकज कालड़ा, विनीत कर्णवाल, अशोक कालिया, अमित माहेश्वरी, ज्ञानचंद सचदेवा शामिल रहे।
विज्ञापन

किराएदार से मकान खाली कराने की मांग
सहारनपुर। खानआलमपुरा निवासी सुशीला रानी ने किराएदार से मकान खाली कराए जाने की मांग की है। उसका आरोप है कि किरायानामा की अवधि समाप्त होने के बावजूद किराएदार मकान खाली नहीं कर रहे हैं। बिजली का बिल भी नहीं दिया है। सुशीला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर किराएदार से मकान खाली करवाए जाने की मांग की है।
नव वर्ष का कार्यक्रम आयोजित
सहारनपुर। जनचेतना सामाजिक संस्था ने जिला कारागार में बंदियों के साथ नववर्ष मनाया। इस मौके पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समिति के चेयरमैन गुलशन नागपाल, अध्यक्ष रवि बब्बर, विनोद भारती, ममता भारती, शीतल टंडन, गोविंदर सिंह, रमन चावला, मनोज खुराना, शिव गुलाटी, आशु संधू शामिल रहे।
विज्ञापन

पूना की घटना की निंदा की
सहारनपुर। डाक्टर अंबेडकर प्रगतिशील युवा मंच की बैठक में भीमा कोरेगांव पूना महाराष्ट्र में मूल निवासियों बहुजनों पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने सरकार से आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं घायलों तथा मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। बैठक में रवि प्रकाश बौद्ध, प्रेम सिंह बौद्ध, संजय गौतम, विजय गौतम, अरुण कुमार, अनिल कुमार, पुष्पक सिद्धार्थ, सुदेश गौतम, सुरेंद्र गौतम, कर्मसिंह, संघ रत्न बौदध, राज कुमार, आशु मौजूद रहे।
श्मशान की भूमि की जांच कराने की मांग
सहारनपुर। मोहल्ला चंद्र नगर निवासी दिनेश चंद्र ने श्मशान एवं अखाड़ा की भूमि पर हो रहे निर्माण की जांच एवं पैमाइश सही प्रकार न किए जाने का आरोप लगाते हुए फिर से जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पैमाइश करने गए कर्मचारियों ने मौके पर निर्माण कार्य बंद दिखाया है। जबकि वहां पर निर्माण एवं अवैध कब्जा जारी है। उन्होंने समाधान दिवस में शिकायत कर फिर से पैमाइश कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें