देवबंद (सहारनपुर)। एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की कार से आठ लाख रुपये की नगदी चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रविवार को लालावाला गांव निवासी नरेश कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि छह दिसंबर को वह घर से कार में आठ लाख रुपये की नगदी लेकर चला था। रास्ते में वह देवीकुंड स्थित सरोवर में मछलियों को दाना डालने के लिए रुका था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने कार में रखे 8 लाख रुपये चोरी कर लिए। जब वह जीटी रोड स्थित बैंक के सामने पहुंचा तो कार में रखे पैसे गायब मिले। रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल पंकज त्यागी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस घटना वाले दिन से ही इसे संदिग्ध मानकर चल रही है। जबकि, नरेश कुमार का दावा है कि वह कार में रुपये लेकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहा था।