फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन युवकों ने छात्र को पीढ़ा, सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे 12वीं कक्षा के छात्र के साथ आधा दर्जन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घलौली निवासी अक्षय त्यागी का पुत्र आकाश त्यागी रोहाना के इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा का छात्र है। सोमवार को आकाश त्यागी देवबंद में ट्यूशन पढ़ने आया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। बकौल आकाश जब वह अंबहेटा शेखां से कुछ आगे रजबहे के समीप पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए करीब आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आकाश ने इसकी सूचना मोबाइल से परिजनों को दी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायल आकाश त्यागी से मामले की जानकारी ली। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्र के साथ मारपीट क्यों की गई इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें